बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने गाड़ी और ड्राइवर को लिया हिरासत में 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने उस गाड़ी और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल शूटर ने भागने में किया

Mar 15, 2025 - 13:11
 0  83
बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने गाड़ी और ड्राइवर को लिया हिरासत में 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -बिलासपुर    15-03-2025

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर हमले के मामले में पुलिस ने उस गाड़ी और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है, जिसका इस्तेमाल शूटर ने भागने में किया था। हमले के दाैरान मौके पर 12 नहीं, करीब 22 से 24 राउंड फायरिंग हुई। 

सूचना के अनुसार गोलियां चलाने वाले आरोपियों की संख्या चार है। बताया जा रहा है कि शूटर गोलीकांड को अंजाम देने के बाद मंडी , कुल्लू की तरफ भागे हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी जिला पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसी मामले को लेकर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर बिलासपुर परिधि गृह में प्रेस वार्ता भी करने जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow