बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक , चिट्टे की खेप के साथ युवक गिरफ्तार

बद्दी पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के तहत बद्दी की स्पेशल सेल व नालागढ़ पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से चिट्टे की अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब निवासी एक युवक से नालागढ़ बस स्टैंड में 44 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह थाना जंडियाला अमृतसर पंजाब  के रूप में हुई

Dec 15, 2024 - 18:12
 0  35
बद्दी पुलिस की नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक , चिट्टे की खेप के साथ युवक गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

रजनीश ठाकुर - बीबीएन   15-12-2024

बद्दी पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के तहत बद्दी की स्पेशल सेल व नालागढ़ पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से चिट्टे की अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब निवासी एक युवक से नालागढ़ बस स्टैंड में 44 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह थाना जंडियाला अमृतसर पंजाब  के रूप में हुई। 
पुलिस ने जब आरोपी से चिट्टा बरामद किया तो पूछताछ के बाद सतनाम के घर पंजाब अमृतसर के दबिश दी। वहाँ से पुलिस को पुलिस को 60 ग्राम चिट्टा मिला कुल मिलाकर पुलिस ने 104 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी बद्दी विनोद धीमन ने कहा कि पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की खेप पकड़ी है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत से पाँच दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने कहा की इस मामले में और भी नए खुलासे होने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow