यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 19-04-2026
सोलन जिले के बद्दी क्षेत्र के बसंती बाग में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद मौके पर आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर पास में खड़ी दो गाड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और बिजली विभाग को दी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर के ओवरहीट होने के कारण अचानक धमाका हुआ और चिंगारियां निकलते ही पास खड़ी दो गाडिय़ां आग की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास खड़े अन्य वाहनों और संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ ,शुरुआती जांच में ट्रांसफार्मर का ओवरहीट होना ही ब्लास्ट का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।