बागवानी तथा पर्यटन व्यवसाय से सिरमौर के विकास को मिली गति : हर्षवर्धन चौहान

उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज राजगढ़ में जेलदार पेट्रोल पंप का शुभारंभ करने के उपरान्त जन समस्याओं को भी सूना। इस अवसर पर उपास्थित जन समुह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों के सर्वांगिण विकास के लिए कृत संकल्प है, जिसके तहत शिक्षा, सड़क तथा स्वास्थ्य जैसी बुनयादि सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है

Mar 7, 2026 - 20:52
 0  6
बागवानी तथा पर्यटन व्यवसाय से सिरमौर के विकास को मिली गति : हर्षवर्धन चौहान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-03-2026
उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज राजगढ़ में जेलदार पेट्रोल पंप का शुभारंभ करने के उपरान्त जन समस्याओं को भी सूना। इस अवसर पर उपास्थित जन समुह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों के सर्वांगिण विकास के लिए कृत संकल्प है, जिसके तहत शिक्षा, सड़क तथा स्वास्थ्य जैसी बुनयादि सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र की जलवायु कृषि तथा बागवानी के लिए उपयुक्त है तथा इस क्षेत्र का आडू विश्व प्रसिद्ध है जिसके कारण इसे पीच वैली के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में प्रर्यटन की अपार संभवनाएं है, पर्यटन गतिविधियों को बढावा मिलने से बेरोजगार युवाओं की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर के लोगों ने समय के साथ-२ हर क्षेत्र में उल्लेखनीय तरक्की की है। जहाँ जिला सिरमौर को पूर्व में पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था अब वहीं इस क्षेत्र में पर्यटन, कृषि, वागवानी तथा पशुपालन व्यवसाय से जुडकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ की है। उद्योग मंत्री ने कहा कि भविष्य में जिला सिरमौर प्रदेश का सिरमौर बनकर उभरेगा जो हम सभी जिला वासियों के लिए गर्व का विषय होगा। 
उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर के मेहनती व कर्मठ युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। उन्होंने कहा कि आज सिरमौर का युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी लग्न और मेहनत के दम पर उच्च स्थान प्राप्त कर रहे है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के युवा उच्च प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे है जिससे जिला सिरमौर का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला की समृद्ध संस्कृति तथा परम्पराओं को आगे बढ़ाने का हम सभी का दायित्व है तभी हम अपनी समृद्ध पहचान को बनाए रख सकेंगे। इसके पश्चात उद्योग मंत्री ने जन समस्याओं को सुनते हुए अधिकांश का मौका पर निपटारा किया। 
जेलदार पेट्रोल पंप के संचालक नीरज ठाकुर ने परिवार सहित उद्योग मन्त्री को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर  सीता राम शर्मा, निदेशक सहकारी बैंक भारत भुषण मोहिल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आनंद परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणधीर पंवार, दयाल प्यारी, जय प्रकाश चैहान, दिनेश आर्य, डीएसपी राजगढ़ विद्या चंद नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow