बिलासपुर की सीमा से सटे गांव दोलोवाल की खड्ड में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी  

प्रदेश के जिला बिलासपुर की सीमा से सटे गांव दोलोवाल की खड्ड में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

Apr 12, 2026 - 15:53
 0  3
बिलासपुर की सीमा से सटे गांव दोलोवाल की खड्ड में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर   12-04-2026

प्रदेश के जिला बिलासपुर की सीमा से सटे गांव दोलोवाल की खड्ड में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव पानी में मुंह के बल पड़ा हुआ था और पहली नजर में महिला का प्रतीत हो रहा था, लेकिन फोरेंसिक जांच में यह युवक का निकला। 

मृतक की पहचान दिलशेर सिंह उर्फ शैरी निवासी गांव दबूड़ के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास एक हीरो डीलक्स बाइक (PB 16 G 3257) भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला नशे की ओवरडोज का लग रहा है। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow