बिलासपुर में आसमानी बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत जबकि एक अन्य महिला भी घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में आसमानी बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला भी घायल हो गई। उपमंडल सदर की द्रोबड़ पंचायत में आसमानी बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला भी घायल

Aug 17, 2025 - 16:56
 0  3
बिलासपुर में आसमानी बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत जबकि एक अन्य महिला भी घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     17-08-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में आसमानी बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला भी घायल हो गई। उपमंडल सदर की द्रोबड़ पंचायत में आसमानी बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला भी घायल हो गई। 

महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। द्रबोड़ गांव की उमा देवी पत्नी संजय रविवार दोपहर को मवेशियों को पानी पिलाने और चारा डालने के लिए घर के पास ही स्थित अपनी गोशाला गई। मवेशियों को बाहर बांधा हुआ था। 

इसी बीच आसमानी बिजली गिरी, जिससे भूराराम और उनके भाई की दो भैंसे और दो बकरियों की मौत हो गई। उमा देवी भी घायल हो गई। उनकी बाजू में चोट आई है। बिजली गिरने की आवाज सुनकर परिजन गोशाला पहुंचे। उन्होंने उमा देवी को निजी कार से अस्पताल पहुंचाया। 

उधर, घटना के बाद खारसी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। स्थानीय पशु चिकित्सालय से भी डॉक्टर पहुंचे। पीड़ितों को करीब दो लाख रुपये के पशुधन का नुकसान हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow