बिलासपुर में तोड़ी मजार, मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर की गोबिंद सागर झील किनारे ऐतिहासिक सांढू मैदान में बनाई गई मजार को अज्ञात लोगों ने शनिवार रात को तोड़ दिया। इस मजार को लेकर पिछले कुछ दिनों विवाद चला हुआ है। करीब एक सप्ताह पहले भी इस मजार को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की गई थी, जिस पर सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ता मजार के पास पहुंच गए थे।

Apr 13, 2025 - 19:22
 0  11
बिलासपुर में तोड़ी मजार, मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  13-04-2025

बिलासपुर की गोबिंद सागर झील किनारे ऐतिहासिक सांढू मैदान में बनाई गई मजार को अज्ञात लोगों ने शनिवार रात को तोड़ दिया। इस मजार को लेकर पिछले कुछ दिनों विवाद चला हुआ है। करीब एक सप्ताह पहले भी इस मजार को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की गई थी, जिस पर सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ता मजार के पास पहुंच गए थे। 
हालांकि मजार का इतिहास जान पर वापस चले गए। मजार को लेकर भ्रामक पोस्ट डालने को लेकर सदर थाना में एफआईआर भी दर्ज की गई थी , लेकिन उस मामले की जांच पूरी होने पहले ही शनिवार रात को अज्ञात लोगों ने मजार को तोड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मजार तोड़ने को लेकर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow