बिलासपुर में नौकरी के नाम पर चार पूर्व सैनिकों से 20.35 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नौकरी के नाम पर चार पूर्व सैनिकों से 20.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश कुमार निवासी घुमारवीं की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वासघात की धाराओं में थाना भराड़ी ने मामला दर्ज

Apr 22, 2025 - 13:52
 0  95
बिलासपुर में नौकरी के नाम पर चार पूर्व सैनिकों से 20.35 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     22-04-2025

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नौकरी के नाम पर चार पूर्व सैनिकों से 20.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश कुमार निवासी घुमारवीं की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वासघात की धाराओं में थाना भराड़ी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शिकायतकर्ता के अनुसार साल 2022 में वह सेना से सेवानिवृत्त हुए तो उसी वर्ष उनके एक सैनिक मित्र त्रिलोक चंद ने बताया कि उसके गांव भटेड़ जिला हमीरपुर का एक व्यक्ति संजय ठाकुर उर्फ लक्की नौकरी दिलाने में मदद करता है।

संजय ने बातचीत के दौरान बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती चल रही है। इसके लिए सात लाख रुपये की जरूरत होगी। कमलेश ने बताया कि उन्होंने 26 मई 2022 को संजय ठाकुर को 5,000 रुपये और 28 मई को उसके साथी नीतीश कुमार के खाते में 30,000 रुपये ट्रांसफर किए। 

इसी दौरान उनके तीन अन्य सैनिक मित्र भी आरोपी संजय ठाकुर, नीतीश कुमार और लवप्रीत सिंह के संपर्क में आकर नौकरी दिलाने के नाम पर रकम दे बैठे। कमलेश के साथ कुल चार पूर्व सैनिकों से ठगी हुई है। शातिरों ने कुल 20 लाख 35 हजार की ठगी की है। कमलेश से 8.85 लाख, दिल्ली के घनश्याम से नौ लाख, राजस्थान के शीशराम से डेढ़ लाख, राजस्थान के ही ओमाराम से एक लाख रुपये की ठगी हुई है। 

शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिए, जिससे विश्वास बना रहे। जब लंबे समय तक कोई नियुक्ति नहीं हुई और आरोपी लगातार जवाब देने से बचते रहे तो कमलेश कुमार और उनके साथियों को ठगी का संदेह हुआ।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से अपील है कि वह नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को भी पैसे न दें और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। सतर्कता ही ऐसे अपराधों से बचाव का सबसे मजबूत उपाय है। - ,  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow