बिलासपुर में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का जोरदार प्रदर्शन , 68 विधायकों के रावण रूपी पुतले फूंके

दशहरा और महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अनोखा आंदोलन छिड़ गया। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भराड़ी चौक फोरलेन पर 68 विधायकों को रावण का रूप देकर उनका विशालकाय पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन प्रदेशव्यापी अभियान का हिस्सा था, जिसमें सभी जिलों में एक साथ विधायकों के खिलाफ रावण दहन का आयोजन किया गया

Oct 2, 2025 - 18:22
 0  63
बिलासपुर में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का जोरदार प्रदर्शन , 68 विधायकों के रावण रूपी पुतले फूंके
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  02-10-2025

दशहरा और महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अनोखा आंदोलन छिड़ गया। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भराड़ी चौक फोरलेन पर 68 विधायकों को रावण का रूप देकर उनका विशालकाय पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन प्रदेशव्यापी अभियान का हिस्सा था, जिसमें सभी जिलों में एक साथ विधायकों के खिलाफ रावण दहन का आयोजन किया गया। 
पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष जगदीप ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय में जनता की पीड़ा को नजरअंदाज कर विधायकों ने अपनी सैलरी-भत्ते बढ़ाए और 100 करोड़ रुपये अपने आवासों के लिए मंजूर किए। यह जनता के साथ धोखा है। आज हम रावण रूपी इन 68 विधायकों का पुतला जलाकर न्याय की मांग कर रहे हैं। 
हिमाचल मांगे तीसरा विकल्प राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी!  ठाकुर ने आगे जोर देकर कहा कि यह आंदोलन भ्रष्टाचार के खिलाफ सतत लड़ाई का प्रतीक है। पुतला दहन के दौरान नारे लगाए गए न्याय के लिए लड़ो , 'भ्रष्टाचार मिटाओ , हिमाचल बचाओ। कार्यकर्ताओं ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से आपदा पीड़ितों की अनदेखी का मुद्दा उठाया।  
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow