बिलासपुर में शुरू हुई हिमाचल प्रदेश मास्टर्स गेम्स , राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 400 खिलाड़ी ले रहे भाग 

हिमाचल प्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के तत्वाधान में तेरहवीं राज्य प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर राम लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके संग सेवानिवृत जिला खेल व युवा सेवाएं अधिकारी बिलासपुर श्याम लाल कोंडल भी मौजूद रहे

Dec 14, 2024 - 21:15
 0  71
बिलासपुर में शुरू हुई हिमाचल प्रदेश मास्टर्स गेम्स , राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 400 खिलाड़ी ले रहे भाग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  14-12-2024
हिमाचल प्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के तत्वाधान में तेरहवीं राज्य प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ठाकुर राम लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके संग सेवानिवृत जिला खेल व युवा सेवाएं अधिकारी बिलासपुर श्याम लाल कोंडल भी मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में 400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जो लगभग 14 विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। यह खेल रविवार को संपन्न हो जाएंगे। 
हिमाचल प्रदेश मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार और महा सचिव तेजस्वी शर्मा ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया और उनके द्वारा बिलासपुर के कहलूर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए उनके अथक और अमूल्य प्रयासों को सराहा। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में एसोसिएशन द्वारा प्रेषित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया जिसमें एसोसिएशन को राज्य ओलंपिक संघ की मान्यता देने की प्रार्थना की गई है। मुख्य अतिथि ने समाज में और खासकर हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे की लत से ग्रस्त युवा की चिंता जताई और उम्मीद जताई कि इन खेलों के निरंतर आयोजनों से युवा वर्ग का रुख खेलों ओर किया जा सकेगा और हिमाचल को नशा मुक्त प्रदेश बनाने में सहायक होगा। 
इस अवसर पर अजय कंवर, बक्शी चन्द, एम आर शारदीय, रविन्द्र शर्मा, लोकेंद्र, मोहन लाल, कुणाल सूद, कमलेश, रजनीश, सुरेश नड्डा, केवल राम, संतोष कुमार, सी आर यादव, अश्वनी शर्मा, सतपाल कपूर, विक्रांत कोंडल, आर सारेक, हंसा गौतम, कृष्णा ठाकुर,भूपेश जोशी, जोगिंदर महाजन मेंबर कंज्यूमर कमीशन हमीरपुर, बिलासपुर के विभिन्न खेलों के कोच और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अगले वर्ष अप्रैल माह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला में होगी जिसमें 5000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow