बीकेडी कॉलेज फॉर वीमेन की B.Com तृतीय वर्ष की दो छात्राओं ने पूरे प्रदेश में टॉप 10 में बनाई जगह  

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 2025 में आयोजित की गई B.A/B.Com तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया।जिसमें बीकेडी डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब की B.Com तृतीय वर्ष की दो छात्राओं ने पूरे हिमाचल प्रदेश में टॉप 10 में जगह बनाई

Jun 16, 2025 - 20:44
Jun 17, 2025 - 12:02
 0  29
बीकेडी कॉलेज फॉर वीमेन की B.Com तृतीय वर्ष की दो छात्राओं ने पूरे प्रदेश में टॉप 10 में बनाई जगह  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     16-06-2025

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 2025 में आयोजित की गई B.A/B.Com तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया।जिसमें बीकेडी डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब की B.Com तृतीय वर्ष की दो छात्राओं ने पूरे हिमाचल प्रदेश में टॉप 10 में जगह बनाई है। 

अनुपमा और रंजन ने 8.38 CGPA प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल कर जिला सिरमौर सहित क्षेत्र कॉलेज व परिवार का नाम रोशन किया है, वही B.A तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। यह कॉलेज के लिए गर्व का विषय है कि पूरे जिला सिरमौर से केवल बीकेडी कॉलेज की दो छात्राओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

बीकेडी डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब की प्राचार्या डॉक्टर हरपूनीत ने जानकारी देते हुए बताया कि B.Com तृतीय वर्ष की अनुपमा और रंजना ने पूरे प्रदेश में टॉप 10 में जगह बनाई है। तथा 8.38 CGPA प्राप्त कर कॉलेज, परिवार व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बीकॉम B.Com तृतीय वर्ष में कुल 15 छात्र थी और सभी 15 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। 

अनुपम और रंजन ने 8.38 CGPA प्राप्त कर प्रदेश में 7वां तथा कॉलेज में प्रथम स्थान, शहीना प्रवीण ने 7.83 CGPA के साथ कॉलेज में दूसरा स्थान तथा आरजू ने 7.75 CGPA प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं B.A तृतीय वर्ष में कॉलेज की कुल 34 छात्राओं ने परीक्षा दी। जिसमें सानिया ने 8.07 CGPA प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान, साक्षी चौधरी ने 7.88 CGPA प्राप्त कर दूसरा स्थान जबकि अमनप्रीत कौर ने 7.77 CGPA प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉलेज की 7 छात्राओं ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किया जबकि 16 छात्राओं ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किया।

B.A/B.Com तृतीय वर्ष का शानदार परीक्षा परिणाम आने पर व कॉलेज की दो छात्राओं द्वारा प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त करने पर गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार सरदार हरभजन सिंह, ने दोनों छात्रों को शॉल व स्मृति चिन्ह सहित नकद राशि भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कॉलेज की प्राचार्या और शिक्षकों सहित छात्राओं की इस मेहनत की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए अन्य छात्राओं को भी इस प्रकार अनुशासित और समर्पित होकर पढ़ाई करने की सलाह दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow