बैसाखी का आगमन महत्वपूर्ण व खुशहाली का प्रतीक : डॉ शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों के आयोजन जहां लोगों को एक साथ लाते हैं वहीं युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति से रू-ब-रू भी करवाते

Apr 14, 2025 - 12:07
 0  29
बैसाखी का आगमन महत्वपूर्ण व खुशहाली का प्रतीक : डॉ शांडिल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     14-04-2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेलों के आयोजन जहां लोगों को एक साथ लाते हैं वहीं युवा पीढ़ी को पुरातन संस्कृति से रू-ब-रू भी करवाते हैं। डॉ. शांडिल आज सैरी (पाजो) में बैखासी पर्व के अवसर पर आयोजित मेले में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। 

डॉ. शांडिल ने कहा कि बैसाखी का पर्व फसलों के पकने का संकेत देता है। इस दिन से नई रबी फसल की कटाई शुरू होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए बैसाखी का आगमन महत्वपूर्ण व खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले, त्यौहार व उत्सव हमे हमारी संस्कृति से जोड़े रखने में अहम योगदान है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी सुख शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना, राजीव गांधी स्टार्ट-अप इत्यादि योजनाएं लोगों के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही है।

 उन्होंने सेरी (पाजो) के खेल मैदान के विस्तारीकरण करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 05 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 5100 रुपए देने की घोषणा की। नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा ने इस अवसर पर भी अपने विचार रखे।   राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेरी (पाजो) के बच्चों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा कुश्तियों का आयोजन भी करवाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow