बोगधार और बडौल स्कूलों के विद्यार्थियों ने पर्यटन विषय का लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
बोगधार और बडौल स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया पर्यटन बिषय का व्यावहारिक प्रशिक्षण। सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वोगधार और माध्यमिक पाठशाला बढ़ोल के लगभग पांच दर्जन विद्यार्थियों ने हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजोर्ट में एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया
यंगवार्ता न्यूज़ - सिरमौर 27-02-2026
बोगधार और बडौल स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया पर्यटन बिषय का व्यावहारिक प्रशिक्षण। सिरमौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वोगधार और माध्यमिक पाठशाला बढ़ोल के लगभग पांच दर्जन विद्यार्थियों ने हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजोर्ट में एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी व्यवसाय का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने रिजोर्ट के अंदर किताबी शिक्षा से हटकर हाउसकीपिंग, कैटरिंग, कुकिंग, स्वच्छता, कैंपिंग ट्रैकिंग आदि होटल मैनेजमेंट विषयों का प्रेक्टिकल करके व्यवहारिक ज्ञान का अनुभव लिया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को लेक्चर सेशन के दौरान मानव हिल रिजोर्ट के प्रबंध निदेशक मेला राम शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि पर्यटन व्यवसाय में उज्जवल कैरियर की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल का प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ अबोहवा देश-विदेश के सैलानियों को आकर्षित करता है और यहां साल भर दुनिया भर से लाखों सैलानी भ्रमण के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन व्यवसाय स्वरोजगार व अच्छी आमदनी के साथ-साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराने का उत्तम व्यवसाय है ।
इस अवसर पर कैंपिंग टेंट्स फिटिंग, कुकिंग, कैटरिंग साफ सफाई और हाउस कीपिंग आदि विद्यार्थियों से ही करवाकर उन्हें इस व्यवसाय की बारीकियाँ की गहन जानकारी दी गई। कार्यशाला में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार से व्यवसायिक अध्यापक नवीन शर्मा, टीजीटी अजय शर्मा और वंदना तथा माध्यमिक पाठशाला बढ़ोल से भाषा अध्यापक प्रदीप शर्मा और जूनियर बेसिक टीचर मीना राणा ने भाग लिया।
What's Your Reaction?



