भवन निर्माण नियमों में बदलाव पर जनता को राहत दे हिमाचल सरकार : विशाल तोमर
भाजपा नाहन मंडल के प्रवक्ता विशाल तोमर ने प्रदेश सरकार द्वारा भवन निर्माण नियमों में बदलाव के लिए मांगे गए सुझावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार से जनहितैषी दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया है। तोमर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अधिकांश लोगों के पास सीमित भूमि है। ऐसे में सरकार द्वारा सेटबैक और निर्माण क्षेत्र को बढ़ाना छोटे भूखंडों के मालिकों के लिए अन्यायपूर्ण है
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 09-11-2025
What's Your Reaction?

