भाजपा अध्यक्ष ने अपनी गाडी से अस्पताल पहुंचाएं सड़क हादसे में घायल युवक, टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था वाहन
राष्ट्रीय राजमार्ग 07 नाहन पाँवटा साहिब पर शम्भूवाला के समीप शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे एक हादसा पेश आया। यहां एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवको को टक्कर मार दी जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
नाहन 23 मई, 2026 :

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पावँटा साहिब से नाहन की तरफ आ रहे हैं भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हादसे में घायल युवकों को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत एक घायल को अपनी गाड़ी और एक अन्य को दूसरी गाड़ी में डालकर दोनों को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया।
राजीव बिंदल ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में तुरंत पुलिस और मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकों को सूचित किया और नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर दोनों घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया गया। बिंदल ने बताया कि घायल युवको के मुताबिक उनको एक पिकअप गाड़ी द्वारा टक्कर मारी गई थी और टक्कर मारने के बाद पिकअप गाड़ी मौके से फरार हो गई थी।
What's Your Reaction?