भाजपा ने अनुसूचित जाति , ओबीसी और अनुसूचित जनजाति मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी का किया एलान  

भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मोर्चों में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में बड़े स्तर पर संगठनात्मक विस्तार किया गया है। प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। ये सभी नियुक्तियां 31 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी

Dec 31, 2025 - 14:12
 0  39
भाजपा ने अनुसूचित जाति , ओबीसी और अनुसूचित जनजाति मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी का किया एलान  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-12-2025

भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मोर्चों में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में बड़े स्तर पर संगठनात्मक विस्तार किया गया है। प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। ये सभी नियुक्तियां 31 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संजय कुमार को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया सह संयोजक के दायित्व विसन लाल एवं बबली को सौंपे गए हैं। 
आईटी सह संयोजक के रूप में सुरेंद्र कुमार, राकेश अत्री , गोविंद भारद्वाज, हरीश कुमार एवं संजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में रजिंदर झल्ला , बालक राम , खीरामनी  , रमेश चंद , जेरी भारद्वाज , सुरजन कुमार , मदन सकलानी, यशपाल, मदन लाल, उमेश नाथ धीमान, लेखराज, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, जय चंद घांटा, संदीप मंगल, नंद लाल राजू, रतन सिंह कोल, मोती राम कालटा, नीमा जस्टा, अशोक विक्रम, गोपाल चौहान, टेक चंद, जवाहर, सुनील कुमार एवं तरसेम लाल को शामिल किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया द्वारा घोषित सूची के अनुसार संतोष चौधरी को प्रदेश सचिव, सुनील शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता तथा बलवंत कमल को मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में खेमचंद शर्मा , कमलचंद चंदेल, नरेश शर्मा एवं निशा भुल्लर को स्थान दिया गया है। 
साथ ही जिला अध्यक्षों की घोषणा में शिमला जिला अध्यक्ष के रूप में धर्म प्रकाश वर्मा तथा मंडी जिला अध्यक्ष के रूप में द्रौपदी शर्मा को दायित्व सौंपा गया है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार संजीव चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश सचिव के रूप में रण सिंह चौहान एवं रमेश जयराम को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व आशीष ठाकुर एवं बद्री राम को सौंपे गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में नसीब चौधरी , गुरबख्श सिंह , पवन बग्गा , अर्जुन सिंह , कर्म सिंह , कंवर प्रदीप सिंह , भूपेंद्र कंवर , नितिन , राकेश कपूर , जोगिंदर चारक , विनय सेन नेगी , संजीव कुमार , ललित कुमार , गंगा राम, काशी राम, विनोद ठाकुर, ओम प्रकाश, रत्न लाल, चंपा छेरिंग, हरदेव, संजीव कुमार एवं सूरज कुमार को शामिल किया गया है। 
प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता से करेंगे। संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ सामाजिक समरसता और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने में ये नियुक्तियां अहम भूमिका निभाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow