भाजपा नेताओं पर विधायक अजय सोलंकी ने साधा निशाना बोले , शीशे के घर वाले दूसरों पर नहीं फेंकते पत्थर
विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में गुटबाज़ी इस कदर हावी हो चुकी है कि अब अपने ही कुनबे को बचाना पार्टी नेतृत्व के लिए चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते , लेकिन भाजपा नेताओं की बयानबाज़ी यह दिखाती है कि वे अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस और सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 19-04-2025
विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में गुटबाज़ी इस कदर हावी हो चुकी है कि अब अपने ही कुनबे को बचाना पार्टी नेतृत्व के लिए चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते , लेकिन भाजपा नेताओं की बयानबाज़ी यह दिखाती है कि वे अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कांग्रेस और सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। विधायक सोलंकी ने कहा कि भाजपा में नेता प्रतिपक्ष से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक, सभी विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
What's Your Reaction?






