भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने केंद्र के बजट को हिमाचल के लिए बताया महत्वपूर्ण
हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट है और समाज के सभी वर्गों का इस बजट में ध्यान रखा गया
गंभीर बीमारियों की दवाई सस्ती करना भी सराहनीय कदम
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 01-02-2026
हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट है और समाज के सभी वर्गों का इस बजट में ध्यान रखा गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की दृष्टि से यह बजट बेहद महत्वपूर्ण रहा है।
बलदेव तोमर ने कहा कि बजट में पर्यटन को विशेष रूप से बढ़ावा देने का जिक्र किया गया है जिसका सीधे तौर पर पर्यटन की अपार संभावनाएं सँजोए पहाड़ी राज्य हिमाचल को बड़ा लाभ मिलेगा और योजना अनुसार टूरिस्ट गाइड को तैयार किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि बजट में ऐतिहासिक मंदिरों के जीर्णोद्धार का भी जिक्र किया गया है और हिमाचल प्रदेश को भी आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा और यहां के पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा सकेंगा उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी केंद्र सरकार देश के कई हिस्सों में प्रसिद्ध मंदिरों का जीर्णोद्धार कर चुकी है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने यह भी कहा कि बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट का विशेष प्रावधान किया गया है और डायबिटीज, कैंसर ,हृदय रोग जैसी 7 बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी साथ इनकी रोकथाम और स्क्रीनिंग के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
What's Your Reaction?

