भाजपा मंडल चलाएगा नशे के खिलाफ अभियान,पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगे कार्य 

भाजपा मंडल अध्यक्ष पांवटा साहिब हितेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा लगातार बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने को लेकर विशेष अभियान चलाएगी

Mar 5, 2025 - 12:20
 0  51
भाजपा मंडल चलाएगा नशे के खिलाफ अभियान,पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगे कार्य 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से बढ़ रहा आगे

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     05-03-2025

भाजपा मंडल अध्यक्ष पांवटा साहिब हितेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा लगातार बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने को लेकर विशेष अभियान चलाएगी। मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। 

मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने बताया कि भाजपा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। मंडल में जिन कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है वह लगातार पार्टी को मजबूत करने समेत पार्टी एवं राष्ट्रीय हित में कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है और भारतीय जनता पार्टी को एक नई मजबूती मिली है।आज समाज में नशे का प्रचलन बढ़ गया है। मंडल स्तर पर युवाओं को नशे से दूर रखने  और नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के मकसद से अभियान चलाया जाएगा । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow