भाजपा राज में फैली चुनावी धांधली के कूड़ा को गटाना जरूरी : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि भाजपा राज में फैली चुनावी धांधली के कूड़ा को गटाना जरू
न्यूज़ एजेंसी - लखनऊ 09-11-2025
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि भाजपा राज में फैली चुनावी धांधली के कूड़ा को गटाना जरूरी है।
अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ‘सच्चे स्वच्छ भारत’ के लिए भाजपा राज में चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों द्वारा फैलाए गए धांधलियों के कूड़े को हटाना भी उतना ही जरूरी है, जितना सड़कों की सफाई।
उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी लोकतंत्र में नहीं, बल्कि लूटतंत्र में विश्वास करते हैं। आज़ादी के पहले से लेकर आज तक भाजपा और उसके संगी-साथी सदैव ‘पिछले दरवाज़े वाली राजनीति’ और ‘ख़ुफ़ियाखोरी’ का सहारा लेते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब जनता इनकी मुख़बरी और सेंधमारी की राजनीति को समझ चुकी है। समाज अब घपले-घोटालों को बर्दाश्त करने की सीमा पार कर चुका है। पार्टी ने कहा कि भाजपा को अब जनता की ‘अगले दरवाज़े की जन-दस्तक’ सुननी ही होगी।
सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में ईमानदार और निष्पक्ष अधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है, जबकि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। पार्टी ने कहा कि मिलीभगत से चुनावी गोरखधंधे में शामिल अधिकारियों के कारण आयोग की शुचिता और प्रतिष्ठा पर आँच आई है, जिसे दूर करना समय की मांग है।
What's Your Reaction?

