भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 अक्टूबर को नाहन में करेंगे पार्टी कार्यालय का शुभारंभ : डॉ बिंदल 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्टूबर को नाहन प्रवास पर रहेंगे। नाहन में नवनिर्मित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभारंभ करेंगे और इसके पश्चात यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है

Oct 3, 2024 - 01:32
 0  51
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 अक्टूबर को नाहन में करेंगे पार्टी कार्यालय का शुभारंभ : डॉ बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-10-2024
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्टूबर को नाहन प्रवास पर रहेंगे। नाहन में नवनिर्मित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभारंभ करेंगे और इसके पश्चात यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है। 
आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने यहां नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का जहां निरीक्षण किया तो वहीं तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा चार व पांच अक्टूबर को दो दिवसीय हिमाचल प्रवास पर आ रहे हैं। 
5 अक्टूबर को जगत प्रकाश नड्डा नाहन पहुंचेंगे और यहां करोड़ों रुपए की लागत से नवनिर्मित पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यालय के शुभारंभ के उपरांत यहां जगत प्रकाश नड्डा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow