भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती देने वाली हैं ऐसी उच्चस्तरीय मुलाकातें : हर्ष महाजन

हिमाचल प्रदेश, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने साथी सांसदों के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के स्वागत के अवसर पर कहा कि इस प्रकार की उच्चस्तरीय और सकारात्मक मुलाकातें भारत और अमेरिका के बीच दीर्घकालिक एवं मजबूत साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करती हैं

Feb 12, 2026 - 17:50
 0  2
भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती देने वाली हैं ऐसी उच्चस्तरीय मुलाकातें : हर्ष महाजन
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  12-02-2026

हिमाचल प्रदेश, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने साथी सांसदों के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के स्वागत के अवसर पर कहा कि इस प्रकार की उच्चस्तरीय और सकारात्मक मुलाकातें भारत और अमेरिका के बीच दीर्घकालिक एवं मजबूत साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करती हैं। 
उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। हर्ष महाजन ने कहा कि भारत और अमेरिका विश्व के दो सशक्त लोकतांत्रिक देश हैं और दोनों के बीच रणनीतिक, आर्थिक, तकनीकी, शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में निरंतर सहयोग बढ़ रहा है। ऐसे संवाद और संपर्क भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को और गहराई प्रदान करते हैं। 
उन्होंने कहा कि संसदीय स्तर पर होने वाली ये मुलाकातें आपसी समझ, नीति समन्वय और साझा वैश्विक मुद्दों पर सहयोग को मजबूत बनाने का अवसर देते हैं। महाजन ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भारत - अमेरिका संबंध और अधिक व्यापक तथा परिणामकारी रूप से आगे बढ़ेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow