भारत विकास परिषद सोलन ने सेवा भारती छात्रावास डगशाई को भेंट की वाशिंग मशीन  

भारत विकास परिषद सोलन द्वारा सेवा भारती छात्रावास डगशाई में रविवार को प्रोजेक्ट चेयरमैन कर्नल अरुण कैंथला की अध्यक्षता में अन्नपूर्णा कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर उन्होंने भारत विकास परिषद , अन्नपूर्णा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। मंच का संचालन डा.रामगोपाल शर्मा ने किया। भारत विकास परिषद सोलन द्वारा सेवा भारती छात्रावास के संचालक को एक वाशिंग मशीन और दो इलेक्ट्रिक प्रेस भेंट की गई

Nov 16, 2025 - 19:08
 0  25
भारत विकास परिषद सोलन ने सेवा भारती छात्रावास डगशाई को भेंट की वाशिंग मशीन  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  16-11-2025

भारत विकास परिषद सोलन द्वारा सेवा भारती छात्रावास डगशाई में रविवार को प्रोजेक्ट चेयरमैन कर्नल अरुण कैंथला की अध्यक्षता में अन्नपूर्णा कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर उन्होंने भारत विकास परिषद , अन्नपूर्णा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। मंच का संचालन डा.रामगोपाल शर्मा ने किया। भारत विकास परिषद सोलन द्वारा सेवा भारती छात्रावास के संचालक को एक वाशिंग मशीन और दो इलेक्ट्रिक प्रेस भेंट की गई। वाशिंग मशीन ब्रिज मोहन सरकेक और दो प्रेस  डॉ. एसएस परमार द्वारा भारत विकास परिषद सोलन के माध्यम से दान स्वरूप दी गई। 
विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी  इस मौके पर सम्मानित किया गया। उन्हें कैश प्राइज तथा भारत को जानो पुस्तक भेंट की गई। 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले, चमन, 11वीं कक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले राहुल , अभय - कुराश में गोल्ड मेडल , आरुष कुराश में सिल्वर मेडल , हर्ष को कुराश में ब्रांज मेडल प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रावास के बच्चों ने भजन , देशभक्ति गीत,लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सेवा भारती डगशाई के व्यवस्थापक अनिल ठाकुर ने सेवा भारती की गतिविधियों की जानकारी दी तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। 
उन्होंने बताया कि अब तक इस छात्रावास से 300 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक करीब एक दर्जन छात्र भारतीय सेना में चार छात्र पीएचडी और शिक्षण व समाजसेवा में अपना नाम कमा चुके हैं। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद सोलन के सचिव कमल किशोर शर्मा , अजय सूद , पी के एस रोहिला , नरेश गुप्ता , एसएसएन कुमारहट्टी के प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा , दीपांजली शर्मा , डा.  हरमीत , जीवन सूद , विमला ठाकुर , टिकम आर्य , सेवा भारती डगशाई के सदस्य तथा 20 छात्र उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow