भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी राखिल कहलों हिमाचल लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) को नया सदस्य मिल गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी राखिल कहलों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त

Dec 26, 2025 - 16:13
 0  12
भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी राखिल कहलों हिमाचल लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-12-2025

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) को नया सदस्य मिल गया है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी राखिल कहलों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई। 

राखिल कहलों की आईएएस अधिकारी के पद से 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्ति होनी है। इससे पहले ही सरकार ने उन्हें आयोग में नियुक्ति दी है। अधिसूचना के अनुसार राखिल कहलों को यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत की गई है।

 वह पदभार ग्रहण करने की तिथि से छह वर्षों तक या 62 वर्ष की आयु पूरी करने तक, जो भी पहले हो, सदस्य के रूप में कार्य करेंगी। उनकी सेवा शर्तें हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (सदस्य) विनियम, 1974 के प्रावधानों के अनुसार होंगी। राखिल कहलो वर्तमान में राज्य सरकार में आईएएस अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं और प्रशासनिक अनुभव के चलते उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow