नेहली के पास भारी चट्टान गिरने से सड़क बंद, घंटों फंसे यात्री

उपमंडल नाहन के अंतर्गत नेहली के समीप सोमवार को पहाड़ी से एक विशालकाय चट्टान बीच सड़क पर आ गिरने से सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके चलते चंडीगढ़ से हरिपुरधार जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

Jul 27, 2026 - 21:02
 0  7
नेहली के पास भारी चट्टान गिरने से सड़क बंद, घंटों फंसे यात्री

यंगवार्ता न्यूज  - नाहन, 27 जुलाई, 2026 : 

उपमंडल नाहन के अंतर्गत नेहली के समीप सोमवार को पहाड़ी से एक विशालकाय चट्टान बीच सड़क पर आ गिरने से सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके चलते चंडीगढ़ से हरिपुरधार जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चट्टान इतनी बड़ी है कि सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। सड़क के दोनों ओर दर्जनों कारें, बोलेरो पिकअप और अन्य वाहन लंबी कतारों में खड़े रहे । कई यात्री घंटों से मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद लोक निर्माण विभाग (PWD) की जेसीबी मशीन मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गयी । उनका कहना है कि यह मार्ग भूस्खलन और चट्टानें गिरने की दृष्टि से संवेदनशील है, इसलिए इस सड़क पर हमेशा एक जेसीबी तैनात रहनी चाहिए ताकि ऐसी स्थिति में तुरंत मार्ग बहाल किया जा सके।

बारिश के मौसम में लगातार भूस्खलन की घटनाओं के कारण क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को जोखिम उठाकर यात्रा करनी पड़ रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow