पांवटा साहिब में पुलिस ने ट्रक से बरामद की 2.034 किलो भुक्की, एक गिरफ्तार
पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2.034 किलोग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पांवटा साहिब, 16 मई :

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई 2026 को पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम बद्रीपुर चौक में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराफत अली पुत्र नसीरूदीन निवासी गांव टोकियों, डाकघर सैनवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ट्रक नंबर HP17E-7751 में उत्तराखंड की ओर से नए नेशनल हाईवे के रास्ते भारी मात्रा में भुक्की लेकर आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर से आरोपी शराफत अली के कब्जे से कुल 2.034 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
What's Your Reaction?