मंगल स्तुति के साथ दूसरे दिन का अधिवेशन शुरू,समिति के सभी सदस्य ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग
चूड़ेश्वर सेवा समिति, चूड़धार का 23वाँ वार्षिक महाधिवेशन रविवार को श्री विजट महाराज की पावन धरा सराहां में आयोजित किया गया। महाअधिवेशन में समिति के सभी सदस्य व चूड़ेश्वर महाराज भक्तगण ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया
यंगवार्ता न्यूज़ - चौपाल 12-04-2026
चूड़ेश्वर सेवा समिति, चूड़धार का 23वाँ वार्षिक महाधिवेशन रविवार को श्री विजट महाराज की पावन धरा सराहां में आयोजित किया गया। महाअधिवेशन में समिति के सभी सदस्य व चूड़ेश्वर महाराज भक्तगण ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसमें समिति के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति, सेवा कार्यों के सुदृढ़ीकरण तथा व्यवस्थाओं में गुणात्मक सुधार पर विस्तार से चर्चा की गई।
केंद्रीय कार्यकारिणी चूड़ेश्वर सेवा समिति ,हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखण्ड के शिरगुल श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठन है, जो समाज सेवा में अग्रणी संगठन है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ शुरू हुआ, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
केंद्रीय कार्यकारिणी चूड़ेश्वर सेवा समिति, चूड़धार के अध्यक्ष बीएम नंटा, महासचिव सुनील कमल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप ममगाईं ने बताया कि इस महाधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
1. वित्तीय वर्ष 2025-2026 की आय-व्यय विवरणी का प्रस्तुतिकरण, परीक्षण तथा अनुमोदन।
2. वित्तीय वर्ष 2026-2027 हेतु प्रस्तावित बजट अनुमान पर चर्चा एवं अनुमोदन।
3. वर्ष 2026 के दौरान चूड़धार में संचालित निःशुल्क भंडारा सेवा की व्यवस्था, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक उपार्यों पर विचार।
4. चूड़धार आने वाले श्रद्धालुओं हेतु आवास, रात्रि विश्राम, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार हेतु सुझाव एवं निर्णय।
5. समिति की विभिन्न इकाइर्थों द्वारा संचालित सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने हेतु प्राप्त प्रस्तावों पर विचार एवं स्वीकृति।
6. समिति की स्थापना शाखा में आवश्यक प्रशासनिक सुधार, पुनर्गठन एवं कार्य प्रणाली में परिवर्तन संबंधी विषय।
7. समिति द्वारा संचालित धर्मशालाओं (नौहरा धार, सराहां, तराहां) की वर्तमान स्थिति, रख-रखाव, प्रबंधन एवं सुधार संबंधी चर्चा।
8. चूड़धार जाने वाले प्रमुख पैदल मार्गों विशेषकर नौहराधार चूड़धार एवं मंडाहा चूड़धार मार्ग की स्थिति, सुरक्षा एवं सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्ताव।
9. सेवा समिति की उपसमितियों की गतिविधियों, उपलब्धिर्या एवं भविष्य की कार्ययोजना की समीक्षा।
10. समिति की क्षेत्रीय इकाइयों की गतिविधियों के संवर्धन, विस्तार एवं समन्वय हेतु रणनीति निर्धारण।
11. समिति के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति हेतु आवश्यक नीतिगत निर्णय, प्रस्ताव एवं संवैधानिक संशोधनों परविचार।
12. वर्ष 2026 की स्मारिका एवं मार्गदर्शिका के प्रकाशन की प्रगति की समीक्षा तथा समिति के पूर्ण पंजीकरण की स्थिति पर चर्चा
केंद्रीय कार्यकारिणी चूड़ेश्वर सेवा समिति कोषाध्यक्ष चेतराम शर्मा, नारायण चौहान, रमेश शर्मा,, जोगिंदर चौहान, रामभज चौहान,हीरानंद मेहता, ग्यार सिंह नेगी, अमर सिंह समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?




