मंडी में अनियंत्रित हो कर पुल की रेलिंग से टकराई गाड़ी , हादसे में पांच लोगों की मौत

जिला मंडी में रविवार सुबह आईआईटी के पास नए पुल से पंजाब के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस में शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पंजाब नंबर की गाड़ी पीबी 02 ईजी 4543 नंबर आईआईटी की और जा रही थी।

Jun 1, 2025 - 14:16
 0  105
मंडी में अनियंत्रित हो कर पुल की रेलिंग से टकराई गाड़ी , हादसे में पांच लोगों की मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  01-06-2025
जिला मंडी में रविवार सुबह आईआईटी के पास नए पुल से पंजाब के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस में शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पंजाब नंबर की गाड़ी पीबी 02 ईजी 4543 नंबर आईआईटी की और जा रही थी। 
इसमें 6 लोग सवार थे। गाड़ी वहां बने नए पुल, जिसका उद्घाटन नहीं हुआ था, उस पर उतर गई। एकदम स्टीप उतराई के बाद पुल पर मुड़ने से चालक से गाड़ी नियंत्रित नहीं हुई और रेलिंग पर चढ़ गई। गाड़ी में सवार पांच लोग ऊहल नदी और सड़क पर गिरे जिससे उनकी मौत हो गई। 
जबकि एक घायल है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये सब्जी की सप्लाई लेने के लिए कुल्लू की और जा रहे थे। एसएचओ पद्धर सौरभ ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow