मंडी में सरकारी स्कूल का एक बच्चा एचआरटीसी बस के पीछे सीढ़ी पर लटककर करता सफर,वीडियो वायरल

प्रदेश के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल से एक वीडियो सामने आया है। स्कूल पहुंचने की जिद में एक छोटा बच्चा एचआरटीसी के जोगिंद्रनगर डिपो की चलती बस के पीछे लगी सीढ़ी पर लटक कर सफर करता हुआ दिखाई दे रहा

Mar 11, 2026 - 15:34
 0  1
मंडी में सरकारी स्कूल का एक बच्चा एचआरटीसी बस के पीछे सीढ़ी पर लटककर करता सफर,वीडियो वायरल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    11-03-2026

प्रदेश के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल से एक वीडियो सामने आया है। स्कूल पहुंचने की जिद में एक छोटा बच्चा एचआरटीसी के जोगिंद्रनगर डिपो की चलती बस के पीछे लगी सीढ़ी पर लटक कर सफर करता हुआ दिखाई दे रहा है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों की सांसें रोक दी हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार,यह वीडियो इंस्टाग्राम के एक यूजर ने रिकॉर्ड किया है जो उसी रूट से गुजर रहा था। 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा बस की पिछली खुली सीढ़ी पर बैठा है। उसके पास न तो सुरक्षित बैठने की जगह है और न ही कोई सहारा। बस तीखे पहाड़ी मोड़ों से गुजर रही है, जहां एक सेकंड की भी चूक या झटका किसी बड़े और दर्दनाक हादसे का कारण बन सकता था।

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यह खौफनाक मंजर देखकर लोग हैरान हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कई यूजर्स ने इस लापरवाही पर कड़ा रोष जताते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अड्डा प्रभारी जोगिंद्रनगर विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी मिल गई है। यह बस जोगिंद्रनगर-गलमाठा-पद्धर रूट पर चलती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर से पूछताछ की गई है और विभागीय जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इस रूट पर चलने वाली यह बस पिछले 5 दिनों से रूट पर नहीं जा रही है और फिलहाल वर्कशॉप में इसका काम चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow