मछली के अवैध शिकार करतये धरे छह लोग , मत्स्य विभाग ने वसूला 6000 जुर्माना 

 मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा जिला में वर्जित काल में अवैध रूप से मछली पकड़ने तथा उसका व्यापार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मत्स्य मंडल मंडी की क्षेत्रीय टीम द्वारा 17 जुलाई को वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी तेज राम वर्मा के नेतृत्व में सुकेती व रत्ती खड्ड में गश्त के दौरान अवैध मछली का शिकार करते हुए 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ कर उनसे 6 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई

Jul 18, 2025 - 19:32
 0  25
मछली के अवैध शिकार करतये धरे छह लोग , मत्स्य विभाग ने वसूला 6000 जुर्माना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  18-07-2025
मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा जिला में वर्जित काल में अवैध रूप से मछली पकड़ने तथा उसका व्यापार करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मत्स्य मंडल मंडी की क्षेत्रीय टीम द्वारा 17 जुलाई को वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी तेज राम वर्मा के नेतृत्व में सुकेती व रत्ती खड्ड में गश्त के दौरान अवैध मछली का शिकार करते हुए 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ कर उनसे 6 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। 
उन्होंने बताया कि अब तक जिला में वर्जित काल में मछली पकड़ने के 36 मामले पंजीकृत किए जा चुके हैं तथा उनसे नियमानुसार जुर्माना हासिल किया गया है। नीतू सिंह ने बताया कि प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से  जिला के विभिन्न स्थानों पर विभागीय टीमों द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध ढंग से मछली पकड़ने तथा उसकी बिक्री करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे अवैध रूप से मछली शिकार व व्यापार करने से बचें तथा दूसरों को भी ऐसा न करने के लिए जागरूक करें। यदि उनकी नजर में अवैध मछली पकड़ने का कोई मामला आता है तो वे इसे बारे विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचित करें ताकि अपराधियों के खिलाफ जरूरी कार्यवाही की जा सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow