त्रुटिरहित व निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षण आवश्यक - मनमोहन शर्मा
ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर निकाय निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व बिना किसी विवाद के पूर्ण करने में नियुक्त पीठासीन अधिकारी, सेक्टर अधिकारी व पोलिंग अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।
मनमोहन शर्मा आज यहां नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनावों के लिए द्वितीय चरण के पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन को पूर्ण करने के लिए प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आग्रह किया कि पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी और उपायों को आत्मसात करें और कोई भी गलती करने से बचें ताकि त्रुटिरहित निर्वाचन सम्पन्न किया जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी पीठासीन अधिकारी, सेक्टर ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर के रिश्तेदार निर्वाचन के लिए खड़े है तथा ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति उसी वार्ड में हो जाती है तो इसकी सूचना उच्च स्तर पर शीघ्र देना सुनिश्चित करें ताकि उनकी ड्यूटी को समय पर बदला जा सके।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के 17 वार्डों के लिए 54 निर्वाचन दलों के 216 अधिकारियों एवं कर्मचारयिों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, मास्टर ट्रेनर व प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
