विकास खण्ड धर्मपुर में कुल 36869 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग - मनमोहन शर्मा

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों निर्वाचन, 2026 के लिए विकास खण्ड धर्मपुर की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 36869 मतदाता हैं। इनमें 18927 पुरुष तथा 17942 महिला मतदाता हैं।

May 22, 2026 - 19:22
 0  3
विकास खण्ड धर्मपुर में कुल 36869 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग - मनमोहन शर्मा

सोलन 22 - 05 - 2026 : 

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों निर्वाचन, 2026 के लिए विकास खण्ड धर्मपुर की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 36869 मतदाता हैं। इनमें 18927 पुरुष तथा 17942 महिला मतदाता हैं।


उन्होंने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला में कुल 1574 मतदाता हैं। इनमें 812 पुरुष तथा 762 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत बनसार में कुल 937 मतदाता हैं। इनमें 518 पुरुष तथा 419 महिला मतदाता है। ग्राम पंचायत चामों में कुल 1005 मतदाता हैं। इनमें 510 पुरुष तथा 495 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत धर्मपुर में कुल 3539 मतदाता हैं। इनमें 1779 पुरुष तथा 1760 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत गुलहाड़ी में कुल 1389 मतदाता हैं। इनमें 717 पुरुष तथा 672 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत हुडंग में कुल 1345 मतदाता हैं। इनमें 673 पुरुष तथा 672 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत जाबली में कुल 1692 मतदाता हैं। इनमें 867 पुरुष तथा 825 महिला मतदाता हैं।


ग्राम पंचायत कोटी नाम्ब में कुल 1511 मतदाता हैं। इनमें 764 पुरुष तथा 747 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत कोटला में कुल 1232 मतदाता हैं। इनमें 621 पुरुष तथा 611 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत मेहलों में कुल 909 मतदाता हैं। इनमें 473 पुरुष तथा 436 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत नारायणी में कुल 1075 मतदाता हैं। इनमें 574 पुरुष तथा 501 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत प्राथा में कुल 954 मतदाता हैं। इनमें 504 पुरुष तथा 450 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत रौड़ी में कुल 1366 मतदाता हैं। इनमें 717 पुरुष तथा 649 महिला मतदाता हैं।


ग्राम पंचायत अम्बोटा में कुल 1000 मतदाता हैं। इनमें 530 पुरुष तथा 470 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत चामियां में कुल 857 मतदाता हैं। इनमें 450 पुरुष तथा 407 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत गांगुड़ी में कुल 1233 मतदाता हैं। इनमें 621 पुरुष तथा 612 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत गनोल में कुल 1081 मतदाता हैं। इनमें 556 पुरुष तथा 525 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत गड़खल सनावर में 1464 मतदाता हैं। इनमें 722 पुरुष तथा 742 महिला मतदाता हैं।


ग्राम पंचायत जंगेशु में कुल 1869 मतदाता हैं। इनमें 975 पुरुष तथा 894 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत कामली में कुल 1444 मतदाता हैं। इनमें 730 पुरुष तथा 714 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत कसौली गड़खल में कुल 2267 मतदाता हैं। इनमें 1130 पुरुष तथा 1137 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत कोट में कुल 1305 मतदाता हैं। इनमें 665 पुरुष तथा 640 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत कोटबेजा में कुल 1714 मतदाता हैं। इनमें 897 पुरुष तथा 817 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत नाहरी में कुल 1295 मतदाता हैं। इनमें 649 पुरुष तथा 646 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत सनवारा में कुल 1331 मतदाता हैं। इनमें 665 पुरुष तथा 666 महिला मतदाता हैं। ग्राम पंचायत टकसाल में कुल 1481 मतदाता हैं। इनमें 808 पुरुष तथा 673 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक मतदान होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow