पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न कराना- मनमोहन शर्मा
शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर निगम सोलन की मतगणना से पहले ज़िला प्रशासन द्वारा आज यहां मतगणना पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।
सोलन 29 मई, 2026 :
मनमोहन शर्मा ने कहा कि पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि 17 मई, 2026 को हुए चुनाव में 17 वार्डों के लिए मतदान सम्पन्न हुआ था और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 31 मई, 2026 को मतगणना की जाएगी।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थित एवं सुचारु मतगणना के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए 08 मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया के लिए लगभग 60 अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
मतगणना पूर्वाभ्यास में मतगणना कर्मियों को टेबल आवंटन और जिम्मेदारियों की जानकारी, ई.वी.एम. और डाक मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया, राउंड वार मतगणना का प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश नियंत्रण, परिणाम संकलन एवं घोषणा प्रक्रिया, उम्मीदवारों तथा अधिकृत एजेंटों के लिए दिशा-निर्देश की पूरी जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपयुक्त सोलन राहुल जैन सहित मतगणना प्रक्रिया के लिए नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?



