मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम सुक्खू, महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सरकार और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा

Jan 29, 2025 - 19:17
 0  33
मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम सुक्खू, महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर जताया दुख
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-01-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सरकार और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। 

मुख्यमंत्री ने पार्टी के बड़े नेताओं की कार्यप्रणाली को लेकर फीडबैक दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू इन दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गए हुए हैं। मंगलवार देर शाम को सीएम ने कालकाजी विस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा के पक्ष में चुनावी जनसभा की। बुधवार को भी मुख्यमंत्री ने कई क्षेत्रों में चुनावी रैलियां की। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौरान प्रदेश में पार्टी के नए संगठन का किस प्रकार से गठन किया जाना है। कौन से नेता बड़ी जिम्मेवारियां संभालने के लिए सक्षम हैं। पूर्व पदाधिकारियों का कामकाज किस प्रकार से रहा। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष को फीडबैक दिया। बता दें कि सात नवंबर 2024 को प्रदेश से लेकर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणियां भंग हुईं थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow