महिला ने दो साल के बेटे को कीटनाशक दवा देकर खुद भी किया सेवन दोनों एम्स बिलासपुर में उपचारधीन 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल सदर के कोट गांव की एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को खरपतवार नाशक दवा खिलाई और खुद भी खा ली। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा

Aug 21, 2025 - 16:22
 0  35
महिला ने दो साल के बेटे को कीटनाशक दवा देकर खुद भी किया सेवन दोनों एम्स बिलासपुर में उपचारधीन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    21-08-2025

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल सदर के कोट गांव की एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को खरपतवार नाशक दवा खिलाई और खुद भी खा ली। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। 

महिला के भाई ने एक शिकायत महिला थाना बिलासपुर में दी है। शिकायत में बहन के सास-ससुर और पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है।

जानकारी के अनुसार कोट गांव की महिला ने पिछले शुक्रवार को ससुराल में अपने दो साल के बेटे के साथ खरपतवार नाशक दवा सेवन कर लिया। परिजन दोनों को एम्स बिलासपुर ले गए, जहां उपचार चल रहा है। 

मंगलवार को महिला के भाई पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बहन की शादी कोट गांव में साल 2020 में हुई थी। कहा कि बहन के दो बेटे हैं। बहन रक्षाबंधन पर मायके आई थी। तब उसने बताया था कि उसे तंग किया जाता है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow