माजरा प्रकरण में हुए आक्रोश प्रदर्शन के दौरान अल्पसंख्यकों को किया गया टारगेट : मुस्लिम संगठन

सिरमौर जिला में पुलिस थाना माजरा के तहत दो समुदायों के बीच उत्पन्न हुए विवाद को लेकर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। नाहन में आज मुस्लिम संगठन ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि पूरे मामले को लेकर भाजपा लगातार राजनीति कर रही है और इस प्रकरण को भाजपा द्वारा ही बढ़ावा देने की कोशिश की गई। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि भाजपा द्वारा इस मामले को तूल देने की कोशिश की गई जिसके चलते यहां दो समुदाय के बीच तनाव उत्पन्न हो गया

Jun 21, 2025 - 19:53
 0  33
माजरा प्रकरण में हुए आक्रोश प्रदर्शन के दौरान अल्पसंख्यकों को किया गया टारगेट : मुस्लिम संगठन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-06-2025

सिरमौर जिला में पुलिस थाना माजरा के तहत दो समुदायों के बीच उत्पन्न हुए विवाद को लेकर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। नाहन में आज मुस्लिम संगठन ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि पूरे मामले को लेकर भाजपा लगातार राजनीति कर रही है और इस प्रकरण को भाजपा द्वारा ही बढ़ावा देने की कोशिश की गई। मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि भाजपा द्वारा इस मामले को तूल देने की कोशिश की गई जिसके चलते यहां दो समुदाय के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। 
उन्होंने कहा कि युवती द्वारा खुद कोर्ट में बयान दिया है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ घूमने गई थी। मगर इस अपहरण का रंग देने की कोशिश भाजपा द्वारा की गई ।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल समेत कई नेताओं ने माजरा में भीड़ को उकसाने का काम किया और इस दौरान यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी यदि यहां सूझबूझ के साथ कामना करते तो स्थिति और बिगड़ सकती थी। 
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा यहां आपसी सौहार्द को खराब करने की कोशिश की गई जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यहां सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश की गई है। मुस्लिम नेताओं ने कहा कि माजरा में प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल द्वारा मुस्लिम समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है जो बिल्कुल भी उचित नहीं है उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज चुनाव में भाजपा प्रतिनिधि के साथ खड़ा रहा मगर मुस्लिम समाज की भावनाओं की कोई कद्र भाजपा नेताओं द्वारा नहीं की जा रही है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow