चुनाव हारे मिड-डे मील कर्मियों को वापस मिलेगी नौकरी, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा देने वाले और चुनाव में पराजित हुए मिड-डे मील कर्मियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा विभाग ने ऐसे कर्मचारियों को अपना इस्तीफा वापस लेकर दोबारा अपने पद पर कार्यभार संभालने की अनुमति प्रदान कर दी है।

Jul 3, 2026 - 13:30
 0  3
चुनाव हारे मिड-डे मील कर्मियों को वापस मिलेगी नौकरी, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश
यंगवार्ता न्यूज शिमला 3 जुलाई, 2026 : 
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा देने वाले और चुनाव में पराजित हुए मिड-डे मील कर्मियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा विभाग ने ऐसे कर्मचारियों को अपना इस्तीफा वापस लेकर दोबारा अपने पद पर कार्यभार संभालने की अनुमति प्रदान कर दी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरकार की पूर्व स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जिन कुक कम-हेल्पर्स (मिड-डे मील कर्मी) ने हाल ही में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ने के उद्देश्य से अपने पदों से इस्तीफा दिया था और चुनाव नहीं जीत सके, उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेने की अनुमति दी जाएगी।
 
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे कुक कम हेल्पर्स अपने-अपने पूर्व कार्यस्थलों पर दोबारा कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे। वे पहले की तरह लागू नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार सेवाएं जारी रखेंगे। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान ने बताया कि निदेशालय के आदेश सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और विद्यालय प्रभारियों को भेज दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव लड़ने के लिए करीब 70 मिड-डे मील और आंगनबाड़ी वर्करों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था। मिड-डे मील और आंगनबाड़ी वर्कर पंचायतीराज अधिनियम के तहत आते हैं। नियमों के कारण इन्हें चुनाव लड़ने के लिए अपनी नौकरी छोड़नी पड़ती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow