मुख्यमंत्री ने एम्स बिलासपुर में बस दुर्घटना के घायलों का  जाना कुशलक्षेम 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला के नम्होल के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का कुशलक्षेम जानने के लिए एम्स बिलासपुर का दौरा किया। उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Jul 11, 2025 - 16:03
 0  33
मुख्यमंत्री ने एम्स बिलासपुर में बस दुर्घटना के घायलों का  जाना कुशलक्षेम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     11-07-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला के नम्होल के समीप हुई बस दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का कुशलक्षेम जानने के लिए एम्स बिलासपुर का दौरा किया। उन्होंने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को घायलों का शीघ्र एवं बेहतरीन उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एम्स बिलासपुर में 32 घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है, जबकि बस चालक को मार्कंड के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। ज़िला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा और प्रभावितों को फौरी राहत राशि प्रदान की है।

मुख्यमंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, पवन ठाकुर, संजीव गुलेरिया और गौरव शर्मा, उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow