मॉल रोड डक्ट प्रोजेक्ट बना करोड़ों की बर्बादी का उदाहरण : संदीपनी भारद्वाज
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने मॉल रोड पर बन रहे डक्ट प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह परियोजना जनता के पैसे की खुली बर्बादी का उदाहरण बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस डक्ट की अनुमानित लागत 250 करोड़ रुपये से अधिक है, जो आने वाले समय में और बढ़ने की पूरी संभावना है। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले न तो इसकी वास्तविक आवश्यकता का सही आकलन किया गया और न ही जनता को होने वाले लाभ का कोई स्पष्ट खाका प्रस्तुत किया गया।

What's Your Reaction?