युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने राजीव भवन शिमला में संभाला पदभार  

हिमाचल युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजीव भवन शिमला में पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे

Feb 7, 2025 - 19:57
Feb 7, 2025 - 20:10
 0  39
युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने राजीव भवन शिमला में संभाला पदभार  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-02-2025

हिमाचल युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को राजीव भवन शिमला में पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छत्तर सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं दी।सुक्खू ने कहा कि वर्तमान में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य को भी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते ही टिकट मिला था। वह खुद युवा कांग्रेस की राजनीति से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में युवा कांग्रेस की बड़ी भूमिका रहेगी। हिमाचल में वर्तमान समय में 4 ऐसेमंत्री हैं जो युवा कांग्रेस की राजनीति से निकले है। एक दर्जन के करीब विधायकों ने भी युवा कांग्रेस में राजनीति की है। 

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी चुनावी प्रक्रिया में  संगठन को आगे ले जाने का काम युवा कांग्रेस ने किया है उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी को छतर सिंह और उनकी टीम मजबूत करेगी और सरकार के दो सालों के काम को जनता तक ले जाएगी। 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यूथ कांग्रेस कांग्रेस पार्टी का एक अग्रिम संगठन है उन्होंने कहा कि वह खुद भी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और उन्हें सीखने वाला अनुभव मिला है. उन्होंने कहा कि उन्होंने युवाओं से निवेदन किया है कि संगठन में सकारात्मक भूमिका निभाएं और प्रदेश के युवाओं की आवाज़ उठाएं. कांग्रेस पार्टी अभी सरकार में है ऐसे में पार्टी के युवाओं की जिम्मेदारी और अधिक हो जाती है। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से मुलाकात के बाद उदय भानु ने कहा कि नई कार्यकारिणी और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई है. साथ ही मुख्यमंत्री से नए संगठन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया. उदय भानु ने कहा भारतीयों को मिलिट्री के जहाज में बंदी की तरह वापिस लाया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उदय भानु ने भाजपा की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow