योग दिवस पर पीरन स्कूल में सैंड़को बच्चों ने किया योगाभ्यास
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षिका शीला शर्मा के नेतृत्व में बच्चों व शिक्षकों को प्रातःकालीन सभा में योगाभ्यास करवाया गया । बता दें कि शीला शर्मा ने पतंजलि योगपीठ से योग प्रशिक्षित शिक्षिका है।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 21 जून, 2026 :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षिका शीला शर्मा के नेतृत्व में बच्चों व शिक्षकों को प्रातःकालीन सभा में योगाभ्यास करवाया गया । बता दें कि शीला शर्मा ने पतंजलि योगपीठ से योग प्रशिक्षित शिक्षिका है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग से काया निरोग बनती है । शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर व्यक्ति को कुछ समय निकालकर प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए तभी निरोग काया की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी । इस दिवस का मनाने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सिंतबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में की गई थी जिसमें 177 देशों का समर्थन मिला था ।
राकेश वर्मा ने बच्चों को प्रतिदिन प्रातःःकालीन बेला में योगाभ्यास करने की सलाह दी जिससे एकाग्रता शक्ति बढ़ने से उनके भविष्य की नींव सुदृढ़ बन पाएगी । उन्होने बच्चों को यह भी सलाह दी कि वह अपने घर सभी सदस्यों से भी योगाभ्यास करवाऐं ताकि परिवार के स्वस्थ होने से पूरा देश स्वस्थ हो जाएगा ।
इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक एस0आर0 शर्मा, प्रवक्ता देविंदा चौहान, कल्पना शर्मा, पूजा सारटा, शारदा वर्मा, मनोज शर्मा, बलविं्रद ठाकुर, दिनेश कुमार, सुनील कुमार, राहुल शर्मा, सुष्मा सांख्यान, निशा ठाकुर, इंदिरा शर्मा , चमेली और केवला ने भी बच्चों के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया ।
What's Your Reaction?




