ऊना के 73 वर्षीय रणवीर सिंह ने गुस्से में छोड़ा घर, 50 साल बाद वापसी पर परिवार से मिलकर बहे आंसू

Apr 26, 2026 - 13:55
 0  40
ऊना के 73 वर्षीय रणवीर सिंह ने गुस्से में छोड़ा घर, 50 साल बाद वापसी पर परिवार से मिलकर बहे आंसू

ऊना 26 - 04 - 2026 

 

एक छोटी सी पारिवारिक लड़ाई ने 50 साल पहले जिस बेटे को घर से दूर कर दिया था, वह अब 73 साल की उम्र में वापस अपने परिवार के पास लौट आया है। ऊना में युवावस्था में रणवीर सिंह का 21-22 वर्ष की आयु में अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। गुस्से और आहत भावनाओं के चलते उन्होंने घर छोड़ दिया। घर छोडऩे के बाद रणवीर सिंह ने पंजाब के अमृतसर में सब्जी मंडी मेें कुछ समय बिताया, लेकिन स्थायी ठिकाना उन्हें उत्तर प्रदेश के हरदोई में मिला। यहां उन्होंने आटा चक्की चलाकर अपना जीवन यापन किया।

उधर, समय के साथ उनके माता-पिता का निधन हो गया, लेकिन उनकी तीन बहनें आज भी अपने भाई की राह देख रही थीं। जब परिवार के प्यार व याद ने रणवीर सिंह को वापस जाने के लिए मजबूर किया, तो वह शनिवार को यूपी से गांव चलोला में पहुंचते हुए डिंपल राणा नामक युवक से मिले। उससे अपने पिता हरमंदर सिंह के घर के बारे में पूछा, जो काफी वर्ष के पहले इस दुनिया को छोड़ चुके हैं। डिंपलने रणवीर सिंह को उसके परिवार के साथ संपर्क करवाया। कई वर्षों बाद अपने भाई को सामने देखकर उनकी वृद्ध बहनें खुद को रोक नहीं पाईं और उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों की आंखें नम थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow