अघोषित बिजली कट और लो वोल्टेज की बढ़ रही समस्या : राकेश गर्ग

सिरमौर जिला भाजपा की मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि नाहन शहर में अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बड़ी परेशानी बढ़ती जा रही है मगर इसे लेकर ना तो बिजली बोर्ड और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि। उन्होंने कहा कि  गर्मी के बीच आए दिन बिजली कट लग रहे हैं जिसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़ रही है साथ ही कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

Jun 30, 2026 - 20:28
 0  10
अघोषित बिजली कट और लो वोल्टेज की बढ़ रही समस्या : राकेश गर्ग
यंगवार्ता न्यूज नाहन 30 जून, 2026 : 
सिरमौर जिला भाजपा की मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि नाहन शहर में अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बड़ी परेशानी बढ़ती जा रही है मगर इसे लेकर ना तो बिजली बोर्ड और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि। उन्होंने कहा कि  गर्मी के बीच आए दिन बिजली कट लग रहे हैं जिसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़ रही है साथ ही कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

 उन्होंने कहा कि सोमवार 29 जून को शहर में पावर कट लगाया गया था निर्धारित समय के मुताबिक शाम 7:00 बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाना था मगर शहर के कई इलाकों में रात 11:00 के करीब बिजली आपूर्ति बाहर हो पाई वहीं उन्होंने भी कहा कि पावर कट के बावजूद मंगलवार को भी सुबह शहर की कई इलाकों में बिजली आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही। राकेश गर्ग कहा कि बिजली से जुड़ी समस्या को लेकर बोर्ड के किसी भी अधिकारी से बात करने की कोशिश की जाती है तो अधिकतर समय अधिकारी फोन नहीं उठाते है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के स्थानीय विधायक बड़े-बड़े दावे करते हैं मगर हकीकत यह है कि बिजली सेवाएं बदहाली के दौर से गुजर रही है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow