राजगढ़ में दो युवको से 1.69 ग्राम चिट्टा बरामद
जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.69 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
यंगवार्ता न्यूज - राजगढ़, 1 अगस्त :
जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.69 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को राजगढ़ पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान कटोली के समीप दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों युवकों ने अपना मोबाइल फोन और एक सिरिंज सड़क किनारे पैराफिट पर फेंक दी तथा मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब 20 मीटर तक पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान सचिन (26 वर्ष), निवासी गांव कनेच, तहसील राजगढ़ तथा आदर्श चौहान (25 वर्ष), निवासी गांव पनयाली, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 1.69 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इसके बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था तथा इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
What's Your Reaction?