राजधानी शिमला में एक सेवानिवृत्त आर्मी जवान की रहस्यमयी परिस्थितियों  में माैत 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सेवानिवृत्त आर्मी जवान की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों  में माैत हो गई। पुलिस थाना सदर शिमला में पत्नी के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Nov 14, 2025 - 15:06
 0  60
राजधानी शिमला में एक सेवानिवृत्त आर्मी जवान की रहस्यमयी परिस्थितियों  में माैत 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-11-2025

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सेवानिवृत्त आर्मी जवान की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों  में माैत हो गई। पुलिस थाना सदर शिमला में पत्नी के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान और नीले निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

पुलिस थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार मृतक संदीप कुमार(50) सेना से सेवानिवृत्त थे और उनका पुनर्वास केंद्र में इलाज चल रहा था। साथ ही आईजीएमसी के साइकियाट्रिक विभाग से भी उपचार चल रहा था। मृतक की पत्नी वर्तमान में जाखू शिमला में रह रही है। 

उन्होंने पुलिस को दिए बयान में पत्नी ने बताया कि 12 नवंबर की रात करीब 12:00 बजे उनके पति घर लौटे। उनके नाक से खून बह रहा था, पैंट और हाथों पर खून के धब्बे थे। कृष्णा देवी ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे पुनर्वास केंद्र के स्टाफ को उन्होंने बुलाया, जोकि संदीप को ले गए। दिन में पुनर्वास केंद्र से सूचना मिली कि उनकी हालत बिगड़ गई है। बाद में तेंजिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शव को आईजीएमसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोबारा मौत की पुष्टि की। आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर कई जगह चोट के निशान, खरोंचें और नीले पड़ चुके घाव मिले। 

पत्नी का आरोप है कि घर लौटने से पहले रात में किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उनके पति पर हमला किया, जिससे ये चोटें आईं और यही मौत का कारण बनीं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow