राज्य में 50 ईको टूरिज्म साइट्स को चिन्हित करने की प्रक्रिया वन विभाग ने की आरंभ  

राज्य में 50 ईको टूरिज्म साइट्स को चिन्हित करने की प्रक्रिया वन विभाग ने आरंभ कर दी है। प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह अहम कदम उठाया जा रहा है। अहम है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बजट अभिभाषण में 50 ईको टूरिज्म साइट्स को विकसित करने की घोषणा की थी

Apr 21, 2026 - 12:10
 0  17
राज्य में 50 ईको टूरिज्म साइट्स को चिन्हित करने की प्रक्रिया वन विभाग ने की आरंभ  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-04-2026

राज्य में 50 ईको टूरिज्म साइट्स को चिन्हित करने की प्रक्रिया वन विभाग ने आरंभ कर दी है। प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह अहम कदम उठाया जा रहा है। अहम है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने बजट अभिभाषण में 50 ईको टूरिज्म साइट्स को विकसित करने की घोषणा की थी। लिहाजा इस पर वन विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार वन विभाग ने सीएम की बजट घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी आरंभ कर दी है। इस कड़ी में विभाग ने राज्य में 50 नए स्थलों को ईको टूरिज्म के लिए विकसित करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि विभाग इन चिन्हित स्थानों पर मौजूद सुविधाओं की जानकारी हासिल कर रहा है। 

जिसमें सडक़, बिजली और पानी प्रमुख है, जबकि फील्ड से संबंधित जानकारी मिलने के उपरंात विभाग इन्हें सूचीबद्व करने और इससे जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के उपरांत विभाग आगामी कदम उठाएगा। सीएम सुक्खू ने वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेश भर में 50 ईको टूरिज्म स्थलों को विकसित करने की घोषणा की है।

इस घोषणा को मूर्तरूप देने के लिए वन विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है। बता दें कि वन विभाग ने प्रदेश में अभी तक चार चरणों में 18 ईको टूरिज्म साइट्स आबंटित कर चुका है। इनमें पहले चरण में दो, दूसरे में पांच, तीसरे में तीन और चौथे चरण में आठ साइट्स को आबंटित किया था। वन विभाग ने पांचवें चरण के आबंटन के लिए भी कवायद शुरू की है।

डीएफओ ईको टूरिज्म सरोज वर्मा का कहना है कि बजट घोषणा के तहत प्रदेश में 50 ईको टूरिज्म साइट्स को विकसित करने की दिशा में विभाग ने कार्य आरंभ कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow