राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में पहली बार यमुना घाट पर हुआ कृष्ण लीला का आयोजन

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की दूसरी संध्या धार्मिक रंग में रँगी दिखाई दी। यहां मां यमुना घाट पर प्रशासन की पहल से पहली बार कृष्ण लीला का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुके थेटर फेम चंडीगढ़ ग्रुप ने भगवान कृष्ण की लीला नाट्य के रूप में प्रस्तुत की

Oct 6, 2025 - 19:42
 0  23
राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव में पहली बार यमुना घाट पर हुआ कृष्ण लीला का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  06-10-2025
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की दूसरी संध्या धार्मिक रंग में रँगी दिखाई दी। यहां मां यमुना घाट पर प्रशासन की पहल से पहली बार कृष्ण लीला का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुके थेटर फेम चंडीगढ़ ग्रुप ने भगवान कृष्ण की लीला नाट्य के रूप में प्रस्तुत की। 
इससे पूर्व यहां मां यमुना की भव्य आरती का भी आयोजन हुआ। जिसमें एडीसी सिरमौर एलआर वर्मा समेत भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मीडिया से बात करते हुए एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि यमुना शरद महोत्सव की दूसरी संध्या पर यमुना घाट पर कृष्ण लीला का आयोजन किया गया हैं। 
जिसमें नामी थिएटर कलाकारों ने धार्मिक नाट्य के माध्यम से भगवान कृष्ण के जीवन को प्रदर्शित किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मां यमुना नदी किनारे भव्य आरती का भी आयोजन हुआ। इस दौरान यहां लोगों ने यमुना किनारे दीप माला कर यमुना मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow