राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मनाली क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का किया निरीक्षण  

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मनाली क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने कुल्लू और मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के उस हिस्से का भी जायजा लिया, जो बाढ़ के दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

Oct 4, 2025 - 11:48
 0  27
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मनाली क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का किया निरीक्षण  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-10-2025

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मनाली क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने कुल्लू और मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के उस हिस्से का भी जायजा लिया, जो बाढ़ के दौरान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने नदी के मार्ग बदलने से कई स्थानों पर हुए व्यापक नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की।

राज्यपाल ने सोलंग गांव का भी दौरा किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ और भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है तथा सड़कें और आसपास के क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। 

कई जगहों पर सड़क दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है और उचित मरम्मत एवं सुधार के लिए तत्काल इंतजाम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को संयुक्त बैठक कर स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow