राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज शिमला जिला के रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम महल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। यह समारोह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। राज्यपाल ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और जनता के सच्चे सेवक थे

Jun 24, 2025 - 20:03
 0  29
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-06-2025

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आज शिमला जिला के रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम महल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। यह समारोह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। राज्यपाल ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और जनता के सच्चे सेवक थे। 
उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी प्रदेशवासियों के हृदय में अमिट रूप से अंकित है। उनका जनसेवा से जुड़ा जीवन भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्यपाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाकर हिमाचल की संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए जो कदम उठाया, वह उनकी देवभूमि के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया। 
जो उन्हें एक सच्चे सांस्कृतिक संरक्षक के रूप में स्थापित करता है।राज्यपाल ने वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह, जो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी हैं और उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह, जो प्रदेश सरकार में मंत्री हैं को सांत्वना दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, परिजनों, स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने समारोह में भाग लेकर पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृति को नमन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow