राज्यसभा चुनाव के लिए अभी समय, हाईकमान करेंगी राज्यसभा के चुनाव का फैसला : सीएम सुक्खू
सीएम सुखविंदर सिंंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अभी समय है। राज्यसभा के चुनाव का फैसला हाईकमान करती है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े प्रत्याशी का चयन करेंगे। हाईकमान की इसका निर्णय लेगा
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 25-02-2026
सीएम सुखविंदर सिंंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अभी समय है। राज्यसभा के चुनाव का फैसला हाईकमान करती है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े प्रत्याशी का चयन करेंगे। हाईकमान की इसका निर्णय लेगा। इसके बाद हम उन्हें वोट डालकर उसे राज्यसभा भेजेंगे। हम चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी सहयोग करे, लेकिन वे सहयोग करने के पक्ष में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि 15वें वित्तायोग के पास भाजपा और जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष गए और कहा कि हमें आरडीजी मिलनी चाहिए, लेकिन विधानसभा में हिमाचल के हितों और अधिकारों की रक्षा के हितों की बात आई, तो वह हल्ला करते रहे। ऐसे में प्रदेश का हित कैसे होगा। कौन प्रदेश हित की लड़ाई लड़ रहा है, यह सब जनता देख रही है।
सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि दिल्ली के हिमाचल सदन में हुई रेड दुर्भाग्यपूर्ण है। वह वहां ठहरे हुए थे। हमारे यूथ कांग्रेस के युवा वहां आते हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कह रहे थे कि सीएम कार्यालय से वहां की बुकिंग होती है। सुक्खू ने कहा कि सीएम कार्यालय से बुकिंग नहीं होगी, तो कहां से होगी? हम उनकी बुकिंग नहीं, सबकी बुकिंग करते हैं। हिमाचल के लोगों के लिए हिमाचल भवन है।
उसका वह किराया देते हैं। यदि वे ठहरे थे और इस प्रकार की यदि रेड करनी थी, तो उसकी जानकारी आरसी को देनी चाहिए थी। उन्हें भी जानकारी नहीं दी। मुझे भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। लोकतंत्र में जो शांतिप्रिय तरीके से विरोध करता है, तो उसे विरोध नहीं कहते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अरेस्ट कर लिए गए।
What's Your Reaction?



